फर्क सिर्फ इतना .....

कभी हार ....कभी जीत
कितनी वाजीब है यह रीत...!
फर्क इतना की...आज सच हारा
और झूठ की फिर से हुई जीत ..!!

कभी सुख.. तो कभी दुःख
दोनो मिलेंगे याद रख...
फर्क सिर्फ इतना कि,... सुख तू बांट
और दुःख अपने पास रख...!!

कभी धूप कभी छांव
सब कुछ है तेरे गाँव
फर्क इतना कि ....धूप है आज
और आनेवाली कल है छांव ..!!

कभी आँसू ..कभी हँसी
दोनो ही है आँखो में बसी
फर्क इतना कि ...आँसू पी ले
और होंठो को दे सिर्फ हँसी ..!!


कभी जीवन... कभी मौत
दोनो से रख प्यार बहुत
फर्क सिर्फ इतना.. कि ऐसा जी ले
मौत से पहले न आये मौत ...

No comments:

Post a Comment

दिल